(DELHI, DELHI)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज गोवा के लिए रवाना होंगे। पिछले 4 महीने में उनका यह तीसरा दौरा है। राज्य में अगले साल चुनावों में पार्टी की संभावनाओं को मजबूत करने के लिए उनका यह दौरा होगा। AAP सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल के सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली लौट आने की उम्मीद है। पार्टी के एक नेता ने कहा, 'यात्रा के दौरान उनका जोर राज्य के लोगों से संवाद करने पर होगा।' बीजेपी शासित राज्य में खुद को मजबूत करने के लिए आप पार्टी पूरी कोशिश कर रही है।
Digital Desk: Manish Patwa
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।