रियो ओलंपिक में भारत को पदक दिलाने वाली पीवी सिंधू, साक्षी मलिक को इस बार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. इन दोनों के अलावा ओलंपिक में शानदार खेल दिखाने वाली जिमनास्ट दीपा करमाकर को भी ये सम्मान दिया जाएगा. पिस्टल निशानेबाज जीतू राय को भी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. यह पहला मौका है जब चार खिलाड़ियों को एक साथ खेल रत्न का पुरस्कार मिलेगा। इसके साथ ही 6 कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार मिलेगा। क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे समेत 15 को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा जाएगा। बता दें कि खेल रत्न किसी खिलाड़ी को दिए जाने वाला सबसे बड़ा अवॉर्ड है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।