आज से 'मिशन कश्मीर' पर राजनाथ
(DELHI, DELHI) सुलगती कश्मीर घाटी को शांत करने के लिए गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज से दो दिन के कश्मीर दौरे पर जा रहे हैं. सरकार की नींद इस बात से उड़ी हुई है कि अलगाववादी नौजवानों को पैसे देकर पत्थर फेंकवा रहे हैं. यात्रा के दौरान गृहमंत्री वहां की स्थिति का जायजा लेंगे. गृह मंत्री के साथ गृह सचिव सहित बड़े अफसरों का दल भी जाएगा. कश्मीर घाटी के पत्थरमारों को सत्याग्रही न मानकर अरुण जेटली ने दहशत के खिलाफ सरकार का सख्त रुख तो दिखाया लेकिन बयान से सरकार को लेने के देने पड़ गए. जम्मू कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ही नाराज हो गईं. राजनाथ सिंह का जम्मू कश्मीर दौरा तय नहीं था लेकिन जेटली के बयान के बाद पीएम मोदी को सुलगती कश्मीर घाटी में मरहम की खेप लेकर राजनाथ सिंह को भेजने का फैसला करना पड़ा.
सूत्रों के मुताबिक सरकार को पता चला है कि जेटली जिनको सत्याग्रही मानने को तैयार नहीं हैं वो अलगाववादियों के हाथों पेड हैं. अलगाववादी पत्थर चलाने के बदले नौजवानों को 300 से 700 रुपये दे रहे हैं. सरकार मान रही है कि बातों से पेड पत्थरबाजों को मनाना आसान नहीं होगा. मुद्दा ये है कि नौजवानों के हाथों में काम नहीं है इसलिए अलगाववादी पैसे के जोर पर उनसे पत्थर फेंकवा रहे हैं.

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।