दिल्ली में लोग घंटों से ढोल नगाड़ों, फूल मालाओं और गुलदस्ते के साथ देश का नाम ऊंचा करने वाली इस बेटी का इंतज़ार कर रहे थे...साक्षी का पूरा परिवार उन्हें लेने आया था. सुबह क़रीब 4 बजे जब साक्षी एयरपोर्ट से बाहर आई तो यहाँ मौजूद हर व्यक्ति उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखा...उनके स्वागत कि लिए यहाँ हरियाणा के कई नेता भी पहुंचे. सुरक्षा के कड़े घेरे में साक्षी को एयरपोर्ट से निकला गया. रियो से शुरू हुआ ये जश्न अब रोहतक जाएगा परिवार की माने तो वहां का माहौल किसी मेले से कम नहीं है. पूरा शहर इस ख़ुशी से जश्न में डूबा है. साक्षी मलिक ने कहा कि देश में जो माहौल बदला है उससे उनका भी हौसला बढ़ा है. उनका मानना है कि इस मेडल से देश में लड़कियों को और प्रोत्साहन मिलेगा. पदक के बाद साक्षी पर ढेरों इनामों की बरसात हुई है लेकिन घर वालों ने क्या दिया इस सवाल पर उनका जवाब था कि अभी घरवालों से इनाम मिलना बाक़ी है. इस पदक से आत्मविश्वास से भरी साक्षी ने कहा कि अगले ओलम्पिक में स्वर्ण पदक लाने की पूरी कोशिश रहेगी.
बा
भविष्य की योजनाओं के सवाल पर साक्षी ने कहा कि फिलहाल वह कुछ दिन आराम करेंगी. इसके बाद वह ट्रेनिंग शुरू कर देंगी. उन्होंने यह भी कहा कि जो कुछ हासिल हुआ है वह उससे खुश हैं. वह उम्मीद करती हैं कि इससे कई लोग, खासकर लड़कियां प्रेरणा लेंगी. साक्षी ने कहा कि वह टोक्यो ओलंपिक्स में इससे भी ज्यादा मेहनत करेंगी ताकि गोल्ड मेडल जीत सकें. साक्षी बोलीं कि अभी तक उन्हें खान-पान को लेकर बेहद सख्ती से रहना पड़ता था लेकिन अब वह घर का खाना खाएंगी. वह बहादुरगढ़ गई, जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर उन्हें सम्मानित किया हैं. इसके बाद वह इस्मालिया गांव और फिर रोहतक के लिए रवाना होंगी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।