मोहन भागवत किया दलित के घर भोजन
(India)
संघ प्रमुख मोहन भागवत अपने आगरा प्रवास के आखिरी दिन एक दलित कार्यकर्ता के घर भोजन करने पहुंचे। आगरा के केशव कुंज में रहने वाले जूता व्यवसायी राजेंद्र चैधरी के घर आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत करीब 45 मिनट रहे और परिवार के लोगों के साथ भोजन किया। भोजन के दौरान उनके साथ संघ के कई पदाधिकारी मौजूद थे। गौरतलब है कि पिछले पांच दिनों से संघ प्रमुख मोहन भागवत आगरा में हैं। दो दिन पहले आगरा में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि भाजपा और संघ अलग-अलग है। दोनों का आपस में कोई संबंध नहीं है। आपको बता दें कि भाजपा से निष्कासित नेता दयाशंकर सिंह की बयानबाजी और गुजरात के ऊना में दलितों की पिटाई जैसे मामलों के चलते भाजपा पर दलित विरोधी होने के आरोप लगने लगे हैं। माना जा रहा है कि ऐसे समय में भागवत का दलित कार्यकर्ता के घर जाकर भोजन करना एक बड़ा संदेश देने की कोशिश है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।