रियो ओलंपिक में खराब प्रदर्शन की कहानी अगले ओलंपिक में न दोहराई जाए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2020 तक एक स्पेशल टास्क फोर्स का गठन करने का ऐलान किया है....यह टास्क फोर्स टोक्यो में होने वाले अगले ओलंपिक की तैयारियों पर नजर रखेगी और खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मेडल लाने के लिए रणनीति बनाएगी....आपको बता दें कि रियो ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन पिछली बार की तुलना में बेहद खराब रहा है...पिछली बार 2 रजत और 4 कांस्य पदकों की तुलना में हमें इस बार केवल एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा है...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।