समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि अयोध्या में गोली चलवाने का अफसोस है। मगर देश की एकता के लिए 16 नहीं 30 जानें भी जातीं तो ले लेते। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों में उत्तर प्रदेश क्यों पीछे है इसके बारे में युवाओं को सोचना होगा। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शनिवार को खुद पर लिखी पुस्तक ‘बढ़ते गए साहसिक कदम’ का विमोचन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए मुलायम ने कहा कि अयोध्या में गोली चलवाने पर उनकी बहुत आलोचना हुई लेकिन देश की एकता के लिए मस्जिद बचानी पड़ी और गोलियां चलानी पड़ीं। अगर ऐसा न करते तो मुसलमान कहते कि इस देश में उनके धार्मिक स्थल को नहीं बचाया जा सकता। मुलायम सिंह ने कहा कि उस समय संसद में जाने पर उन्हें मानवता का हत्यारा कहा जाता था। मुलायम के बयान के बाद भाजपा और कांग्रेस ने सपा प्रमुख पर हमले तेज कर दिए
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।