इस वर्ष राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए नामांकित खिलाड़ी आज प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे, जिनमें रियो ओलम्पिक में पदक विजेता पी.वी. सिंधु और साक्षी मलिक भी शामिल हैं। गौरतलब है कि सोमवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान करेंगे। गोयल ने ट्वीट किया कि इस वर्ष ओलम्पिक पदक विजेता, खेल रत्न, द्रोणाचार्य, अर्जुन अवार्ड, ध्यानचंद पुरस्कार और तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार के लिए नामांकित खिलाड़ी प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।