झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को रांची स्थित रोज गार्डन के समक्ष अरबन हाट का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा की इस हाट में ना केवल हाट लगेगी बल्कि इसमें लोगो को सभी तरह का सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी। साथ हीं उन्होंने कहा कांके डेम के पास गांव को जोड़ने के लिए पुल का निर्माण भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा हमारी प्राथिमिकता सिर्फ विकास विकास और विकास है और आने वाले 4 साल में गरीबी दूर करेंगे। आप को बता इस अरबन हाट में 200 दुकानें होंगी। जिसमे सभी तरह का व्यवस्था का खयाल रखा जायेगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।