पटेलों के गढ़ में मोदी की रैली आज
(India)
प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी आज पहली बार गुजरात में किसी सार्वजनिक सभा में बोलेंगे। मोदी राजकोट सौनी जल परियोजना का भी उद्धाटन करेंगे. इस योजना के तहत सौराष्ट्र के सूखे इलाके में नर्मदा नदी का पानी पहुंचाया जाएगा। इसके बाद पीएम राजकोट में रैली करेंगे, जहां पाटीदारों की संख्या ज्यादा है। प्रधानमंत्री मोदी के लिए 12,000 करोड़ रुपये की सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण फॉर इरिगेशन परियोजना काफी महत्वाकांक्षी है। उन्होंने इस परियोजना की घोषणा 2012 में की थी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।