पहली बार चार खिलाड़ियों को खेल रत्न अवाॅर्ड
(India)
भारतीय खेल इतिहास में यह पहला मौका है जब चार खिलाड़ियों को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान ‘राजीव गांधी खेल रत्न’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाली शटलर पीवी सिंधु, ब्रॉन्ज मेडलिस्ट पहलवान साक्षी मलिक, जिम्नास्ट दीपा करमाकर और शूटर जीतू राय को खेल रत्न दिया गया।
राष्ट्रपति ने सबसे पहले सिंधु को सम्मानित किया, इसके बाद दीपा करमाकर, जीतू राय और फिर साक्षी मलिक को यह अवॉर्ड दिया। सिंधु ने रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था जबकि दीपा करमाकर जिम्नास्ट में कुछ प्वॉइंट से मेडल से चूक गई थीं। जीतू राय को भी उनकी सालभर की उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। साक्षी ने रियो में भारत को पहला पदक दिलाया था और ब्रॉन्ज मेडल जीत देश को गौरवान्वित किया था। खेल रत्न के बाद द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिए गए। और इसके बाद अर्जुन पुरस्कार बांटे गए। भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे इस दौरान नजर नहीं आए। वो अमेरिका में हुई वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज से अभी लौटे नहीं हैं।
राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड 2016
पीवी सिंधु-बैडमिंटन
दीपा करमाकर-जिम्नास्टिक
जीतू राय-शूटिंग
साक्षी मलिक-रेसलिंग
दोणाचार्य अवॉर्ड 2016
नागापुरी रमेश-एथलीट
सागरमल धायल-बॉक्सिंग
राजकुमार शर्मा-क्रिकेट
बिश्वेश्वर नंदी-जिम्नास्टिक
एस प्रदीप कुमार- स्वीमिंग
महाबीर सिंह-रेसलिंग
अर्जुन अवॉर्ड 2016
रजत चैहान-तीरंदाजी
ललिता बाबर-एथलीट
सौरव कौठारी-बिलियर्ड्स, स्नूकर
शिवा थापा-बॉक्सिंग
अजिंक्य रहाणे-क्रिकेट
सुब्रता पॉल- फुटबॉल
रानी-हॉकी
रघुनाथ वीआर-हॉकी
गुरप्रीत सिंह-शूटिंग
अपूर्वी चंदेला-शूटिंग
सौम्याजित घोष-टेबिल टेनिस
विनेश पोगाट-रेसलिंग
अमित कुमार रेसलिंग
संदीप सिंह मान-पारा एथलीट
वीरेंद्र सिंह-रेसलिंग

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।