हेल्स के अलावा जो रूट ने 86 गेंद पर 85, जोल बटलर ने सात चौके और सात छक्के की मदद से 51 गेंद पर 90 रन की तूफानी पारी खेली. बटलर ने अपने देश के लिये सबसे तेज अर्धशतक लगाने का नया रिकॉर्ड बनाया. उनके साथ कप्तान इयान मोर्गन 27 गेंद पर 53 रन बनाकर नाबाद रहे. दोनों ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 161 रन की साझेदारी कर टीम को सबसे बड़े स्कोर तक पहुंचाया.
इससे पहले वनडे में सबसे बड़ा स्कोर श्रीलंका के नाम था श्रीलंका ने 2006 में नादरलैंड के खिलाफ 9 विकेट पर 443 रन बनाए थे. इंग्लैंड का इससे पहले सर्वाधिक स्कोर नौ विकेट पर 408 रन था जो उसने पिछले साल बर्मिंघम में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था. इंग्लैंड ने आखिरी दस ओवरों में 135 रन जोड़े और यह भी नया रिकॉर्ड है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।