बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सलाहकार प्रशांत किशोर के बहाने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रशांत किशोर की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उनसे अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की. साथ ही प्रशांत किशोर पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशांत किशोर से संबंध रखने वाली कंपनी सिटीजन एलांयस को बिहार का विजन डॉक्यूमेंट बनाए बिना बिहार सरकार की ओर से 9.31 करोड़ रुपये का भुगतान, प्रशांत किशोर के प्रभाव के कारण कर दिया गया. हालांकि प्रशांत किशोर ने मोदी के आरोपों को खारिज करते हुए एक स्टेटमेंट जारी किया है जिसमें कहा गया है कि करीब 40 हजार गांवों की विस्तृत रिपोर्ट सूचना मंत्रालय में जमा करायी जा चुकी है, जिसमें गांवों की स्थिति का विश्लेषण है. उन्होंने कहा कि पैसों का भुगतान सभी रिपोर्टों को वेरिफाई करने के बाद सिटीजन एलांयस कम्पनी के द्वारा किया गया है और अभी भी 7 या 8 जिलों का भुगतान बाकी है....
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।