बयान के एक-एक शब्द पर कायम हूं-राहुल
(India)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की हत्या पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खिलाफ दिए गए अपने बयान को लेकर मानहानि के मामले में एक आरोपी के तौर पर अदालत में मुकदमे का सामना करने का फैसला करते हुए गुरुवार को सर्वोच्च न्यायालय में कहा कि वे 2014 की एक चुनावी रैली में दिए गए अपने बयान के एक-एक शब्द पर कायम हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने जब महाराष्ट्र की अदालत में लंबित मामले में दखल देने से इनकार किया तो राहुल ने कहा कि वे मुकदमे का सामना करने को तैयार हैं। अदालत ने उन्हें इस मामले में आरोपी के तौर पर तलब किया था। इसके बाद राहुल ने निचली अदालत की ओर से जारी सम्मन और मानहानि के मामले को रद्द करने से इनकार करने संबंधी बंबई हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर अपील वापस ले ली।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।