भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस, रोहन बोपन्ना और महिला युगल की दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने इस साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम श्यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंटश् के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। इन खिलाड़ियों ने अपने-अपने युगल मैच में जीत दर्ज कर दूसरे दौर में प्रवेश हासिल किया है। सानिया मिर्जा का चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्राइकोवा के साथ यह पहला ग्रैंड स्लेम है। इनकी जोड़ी ने अमेरिका की जाडा मी हार्ट और एना शिबारा को एक घंटे नौ मिनट तक चले मैच में 6-3, 6-2 से हराया है। सानिया और बारबोर को अपने दूसरे दौर में स्विजरलैंड की विक्टोरिजा गोलुबिक और अमेरिका की निकोल मेलिचार तथा अमेरिका की मैडिसन ब्रेनगले और जर्मनी की तात्जाना मारिया की जोड़ी में विजेता जोड़ी के साथ मुकाबला होगा।वही पेस और स्विजरलैंड की मार्टिर्ना हंगिस ने अमेरिका की साशिया विर्की और फ्रांसिस टियाफोए की जोड़ी को मात्र 51 मिनट में 6-3, 6-2 से हराकर दूसरे दौर में अपनी जगह बनाई है। इस जोड़ी को अगले मुकाबले में अनास्तासिया रोडिनोवा तथा जुआन सेबेस्टियन काबल और अमेरिका की कोको वेंडेवेगे तथा राजीव राम के बीच की विजेता जोड़ी का सामना करना पड़ेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।