केजरीवाल ने मोदी को मिस्टर रिलायंस कहा
(India)
रिलायंस जियो के एक ऐड में नजर आने पर अरविंद केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी पर कमेंट किया है। केजरीवाल ने शुक्रवार को कुछ टवीट्स किए। एक ट्वीट में उन्होंने मोदी को मिस्टर रिलायंस कहा है। केजरीवाल ने एक और ट्वीट में कहा- मोदी जी। आप रिलायंस के ऐड में मॉडलिंग करते रहना। देश की सारी लेबर मिलकर आपको 2019 में सबक सिखाएगी। बता दें कि गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चीफ मुकेश अंबानी ने 4जी सर्विस लाॅन्च होने का एलान किया था। कंज्यूमर्स को यह सर्विस 5 सितंबर से मिलेगी। इसकी शुरुआत के मौके पर रिलायंस ने कई अखबारों में ऐड दिए। इस ऐड में मोदी का फोटो प्रमुखता से नजर आ रहा है। केजरीवाल ने कहा कि मोदी खुलेआम रिलायंस की जियो सर्विस को एंडोर्स कर रहे हैं। दिल्ली के सीएम ने कहा कि मोदी को रिलायंस के लिए मॉडलिंग करते रहना चाहिए।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।