दिल्ली में विधायकों को विकास के लिए हर साल मिलेंगे 700 करोड़
(India)
दिल्ली सरकार ने विधायकों को इलाके के विकास के लिए 700 करोड़ रुपए हर साल देने का प्लान बनाया है। इसके लिए हर साल विधायक निधि में मिलने वाले 4 करोड़ के अलावा 10 करोड़ और दिए जाएंगे। दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के मुताबिक इलाकों में विकास के बड़े कामों को करने के लिए इस फंड का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस संभावित फैसले से सरकार पर 700 करोड़ का भार पड़ेगा. दिल्ली के विधायकों को और ज्यादा आर्थिक शक्तियां देते हुए केजरीवाल सरकार ने उन्हें अतिरिक्त 10 करोड़ रूपये की राशि देने का मन बनाया है। ये रकम विधायक अपने-अपने इलाकों के विकास के कामों पर खर्च कर सकेंगे.। केजरीवाल मंत्रिमंडल इस दिशा में अभी आखिरी फैसला लेगा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।