सरकार प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है-हुड्डा
(India)
मानेसर के जमीन घोटाले पर कांग्रेस अब एकजुट तरीके से सरकार पर हमला बोलने में जुट गई है....हुड़्ड़ा ने अपनी सफाई पेश करते हुए उन दो शिकायतकर्ताओं पर सवाल उठाए जिन्होंने 2015 में एफआईआर दर्ज करवाई थी....हुड्डा ने कहा कि आठ साल तक ये कहां थे....हुड्डा के मुताबिक ये शिकायतकर्ता किसके इशारे पर काम कर रहे हैं वो जल्द ही इसका खुलासा करेंगे....पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि ये सरकार प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है....लेकिन वो इससे डरने वाले नहीं है और जनता की आवाज मजबूती से उठाते रहेंगे....हुड्डा ने कहा कि सरकार सीबीआई के जरिए उन्हे परेशान करना चाहती है लेकिन वो कामयाब नहीं होगी....हुड्डा के मुताबिक सीबीआई को अपनी छापेमारी में कुछ भी हासिल नहीं हुआ है.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।