छह साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटे पाकिस्तान के दागी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कहा है कि उनके पास ऐसी कोई जादुई छड़ी नहीं है जिससे वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने के बाद पहले दिन से ही अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर दें। 24 वर्षीय आमिर ने गत वर्ष सितंबर में स्पॉट फिक्सिंग के लिए पांच साल का प्रतिबंध झेलने के बाद इस वर्ष के शुरू में न्यूजीलैंड दौरे से वापसी की थी। वह इंग्लैंड के खिलाफ हाल में समाप्त हुए दौरे में भी टीम का हिस्सा थे। आमिर ने एक समाचार पत्र को दिये साक्षात्कार में कहा,श् जब भी मैं खेलता हूं तो मुझसे बहुत ज्यादा उम्मीदें लगा दी जाती है लेकिन मेरे पास कोई जादुई छड़ी नहीं है। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट है और आप एक दिन के अंदर ही अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकते।श् तेज गेंदबाज ने कहा,श् मैंने छह साल बाद इस स्तर की क्रिकेट में वापसी की है। मैं जानता हूं कि मुझे कड़ी मेहनत करनी होगी। इसमें समय लगेगा। यहां तक कि जब मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरू किया था तो एक साल बाद लोगों ने मेरे प्रदर्शन पर ध्यान देना शुरू किया था।श् इंग्लैंड दौरे पर लोगों को आमिर से बहुत उम्मीदें थी। उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर चार टेस्ट मैचों में 12 और चार वनडे मैचों में चार विकेट झटके।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।