कश्मीर में युवाओं को भड़काने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही
(DELHI, DELHI) कश्मीर घाटी के हालात को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कल सुरक्षाबलों को निर्देश दिया है कि युवाओं को भड़काने वालों को छोड़ना नहीं है. सख्ती से पेश आना है. सुरक्षाबलों को सात दिन में हालात सामान्य करने के लिए भी कहा है. गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने एनएसए अजीत डोभाल और सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक में सख्ती के निर्देश दिए. सरकार तक ये खबर भी है कि बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद दक्षिण कश्मीर के 80 लड़के गायब हैं. शक हैं कि वो आतंकी ग्रुप के साथ जा मिले हैं.

सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों को कश्मीर घाटी में हिंसा के लिए उकसाने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए और उन पर मामला दर्ज करना चाहिए क्योंकि वे पिछले 65 दिनों से सामान्य जनजीवन बाधित कर रहे हैं . आपको बता दें कि आठ जुलाई को हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहानी वानी की मुठभेड़ में मौत के बाद से घाटी में अशांति कायम है .सूत्रों ने बताया कि राजनाथ ने कहा कि एक हफ्ते के भीतर सामान्य स्थिति बहाल की जानी चाहिए और स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थाओं को काम करने देना चाहिए क्योंकि लंबे समय से चल रहे इस संकट में सबसे ज्यादा नुकसान छात्रों का ही हुआ है .

Digital Desk: Manish Patwa

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।