रियो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता स्पेन के राफेल नडाल और मार्क लोपेज की जोड़ी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुये शनिवार को युगल मुकाबले में अनुभवी भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और साकेत मिनेनी की जोड़ी को पराजित कर अपनी टीम को डेविस कप विश्व ग्रुप प्लेआफ के दूसरे दिन 3-0 की बढ़त दिला दी। ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता जोड़ी नडाल और लोपेज ने चार सेटों तक चले लंबे और संघर्षपूर्ण मुकाबले में पेस और मिनेनी की भारतीय जोड़ी को 4-6, 7-6, 6-4, 6-4 से हराया। स्पेनिश जोड़ी ने यह मुकाबला तीन घंटे 23 मिनट तक चले लंबे सयम में जीतकर अपनी टीम को भारत के खिलाफ 3-0 की बढ़त दिला दी। इससे पहले शुक्रवार को हुए मुकाबले में रामकुमार रामनाथन और साकेत मिनेनी की भी हार के कारण भारत डेविस कप विश्व ग्रुप प्लेआफ के पहले दिन स्पेन के खिलाफ 0-2 से पिछड़ गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।