तुगलकाबाद से आप के विधायक सहीराम पहलवान पर एक युवक की पिटाई करने का मामला दर्ज किया गया। दिल्ली पुलिस ने योगेश विधूड़ी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। योगेश ने आरोप लगाया है कि विधायक और उनके भाई तथा करीबी सहयोगी ललित और सुभाष ने उसकी पिटाई की। योगेश विधूड़ी ने कहा कि उसने 3 महीने पहले टूटी गलियों को बनवाने के लिए सहीराम से कहा था लेकिन सहीराम ने कोई जवाब नहीं दिया। फंड के बारे में पूछने पर सहीराम ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।