विस्फोटक बल्लेबाज कोरी एंडरसन को भारत के खिलाफ होने वाले पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में चुना गया है। एंडरसन तेज गेंदबाजी भी करते हैं लेकिन उन्हें स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के रूप में टीम में रखा गया है। उन्होंने 40 वनडे मैचों में एक सेंचुरी की बदौलत 1016 रन बनाए हैं। वे वनडे क्रिकेट में सबसे तेज सेंचुरी जड़ने वाले लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं 2014 में एंडरसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ महज 36 गेंदों में सेंचुरी जड़ा। इस मैच में उन्होंने 47 गेंदों में नाबाद 131 रनों की पारी खेली थी। एंडरसन ने न्यूजीलैंड की ओर से पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच भारत में वर्ल्ड कप टी-20 के दौरान खेला था लेकिन इसके बाद पीठ में चोट के कारण जिंबाब्वे और दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए थे। वहीं टखने में चोट लगने के कारण भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से बाहर होने वाले तेज गेंदबाज टिम साउथी को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। 16 अक्टूबर से धर्मशाला में शुरू हो रही सीरीज के लिए बल्लेबाज एंटन डेवसिच, आलराउंडर जिमी नीशाम और विकेटकीपर बीजे वाटलिंग की टीम में वापसी हुई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।