अखिलेश और शिवपाल की बीच तेज होगा घमासान!
(India)


समाजवादी पार्टी में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल की बीच चल रहा घमासान फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है लेकिन इसी बीच एक महत्वपूर्ण फैसले में समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने अमर सिंह को पार्टी का महासचिव नियुक्त किया है। अखिलेश यादव ने अमर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा था कि बाहर वालों को बाहर करना होगा ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी. मगर मुलायम सिंह ने अमर सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उन को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त करके अखिलेश गुट को झटका दिया है. शिवपाल यादव ने भी रामगोपाल यादव और अखिलेश यादव के नजदीकी लोगों पर कार्रवाई की थी.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।