टेनिस स्टार राफेल नडाल ने डोपिंग के आरोपों को खारिज किया
(India)
स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल ने रूस के हैकिंग समूह फैंसी बीयर्स द्वारा उन पर लगाए गए गैरकानूनी डोपिंग के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। फैंसी बीयर्स ने हाल ही में विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के डाटाबेस को हैक कर कुछ ऐसे खिलाड़ियों के नाम का खुलासा किया था जिनको चिकित्सीय परामर्श के बाद प्रतिबंधित दवा लेने का इजाजत दी गई थी। जारागोजा में सोमवार को एक समारोह में नडाल ने माना की उन्होंने ऐसे पदार्थ लिए थे, लेकिन साथ ही कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया। नडाल को हाल ही में चोटों के दौर से गुजरना पड़ा था। नडाल ने कहा, ष्लीक हुए दस्तावेजों में दो बार, 2००9 और 2०11 में मेरा नाम है। मैं उस समय घुटने की चोट की दवाई ले रहा था जोकि वाडा से मंजूरी मिलने के बाद ही ली गईं थीं। अगर आपके पास किसी चीज के सेवन की मंजूरी हो, तो वह गैरकानूनी नहीं है।ष् नडाल ने कहा कि इस मुद्दे को संदर्भ से काटकर नहीं देखना चाहिए। उन्होंने माना की चिकित्सीय परामर्श को अगर गुप्त रखने की बजाए सार्वजनिक किया जाता तो स्थिति बेहतर होती। नडाल ने कहा, ष्टेनिस में हमारे पास सर्वश्रेष्ठ डोपिंग रोधी नियंत्रण है और मुझे इसे चलाने वाली एजेंसी पर सौ फीसदी भरोसा है। साथ ही मुझे भरोसा है कि दूसरे खिलाड़ी भी पाक-साफ हैं।ष्

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।