मुलायम की आजमगढ़ रैली स्थगित
(India)
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के भीतर पिछले दिनों मचे घमासान का असर अब दिखाई देने लगा है। पार्टी की आजमगढ़ इकाई में बड़े पैमाने पर बगावत के चलते सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने छह अक्टूबर की अपनी आजमगढ़ रैली स्थगित कर दी है। आजमगढ़ में सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि अपरिहार्य कारणों से मुलायम सिंह की रैली स्थगित की गई है। सपा सूत्रों के मुताबिक, जिले के युवा संगठनों ने जिस तरह से बगावत का रुख अख्तियार किया है, उससे पार्टी नेताओं के भीतर इस बात का डर सता रहा था कि कहीं मुलायम की रैली फ्लाप न हो जाए।दो दिन पहले मुलायम के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में सपा के सभी चारों युवा संगठनों के अध्यक्षों ने इस्तीफा देकर मौजूदा हालात पर कड़ा विरोध जताया था। मुलायम सिंह यादव अपनी चुनावी जनसभा का आगाज आईटीआई मैदान से छह अक्टूबर को करने वाले थे। जिसके लिए मैदान में तैयारियों के साथ ही प्रचार वाहन, वाल राइटिंग, होर्डिंग इत्यादि की तैयारियां तेजी के साथ चल रही थीं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।