भारत-न्यूजीलैंड सीरीज पर कोई खतरा नहीं
(India)
लोढ़ा कमिटी के चीफ जस्टिस आर.एम. लोढ़ा ने साफ किया है कि भारत-न्यूजीलैंड सीरीज पर कोई खतरा नहीं है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के खाते भी फ्रीज नहीं कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई के रोजमर्रा के लेन-देन पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। उन्होंने बताया, श्स्टेट असोसिएशन को ज्यादा फंड देने के लिए बीसीसीआई को मना किया गया है। किसी भी खेल या सीरीज को रद्द करने का सवाल ही नहीं खड़ा होता।श् उन्होंने कहा कि हमने जो निर्देश जारी किया है वो स्टेट असोसिएशन को बड़ा फंड नहीं देने का है। रोजमर्रा के खर्चों को लेकर कोई निर्देश नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा, श्हमारी ईमेल में ऐसा कुछ नहीं लिखा गया है वो शायद इसको सही तरह से नहीं समझ पाए हैं।श् वहीं चैम्पियन्स ट्रॉफी को लेकर उन्होंने कहा, श्अगर चैम्पियन्स ट्रॉफी का कार्यक्रम एक साल पहले ही बन चुका है तो हमारी सिफारिशों का उस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।श्

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।