सिद्धू की पत्नी ने भी दिया भाजपा से इस्तीफा
(India)
क्रिकेट से राजनीति में आए नवजोत सिंह सिद्धू के बाद अब उनकी पत्नी नवजोत कौर ने भी बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है. खबरों की माने तो पार्टी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. बता दें कि बीते महीने ही बीजेपी से इस्तीफा देकर खुद नवजोत सिद्धू ने ‘आवाज-ए-पंजाब’ मोर्चा बनाया था. हालांकि इससे पहले खबरें थी कि नवजोत सिद्धू आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।