आम आदमी पार्टी ने सोमवार को केंद्र की मोदी सरकार से सवाल किया कि डीडीए (दिल्ली विकास प्राधिकरण) को दिल्ली सरकार के अधीन लाने की सिफारिश करने वाली मधुकर गुप्ता कमेटी की रिपोर्ट को वह दबाकर क्यों बैठी है और इसे सार्वजनिक करने से क्यों घबरा रही है ? आप ने इस रिपोर्ट को जनता के हित में बताया है...सोमवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रवक्ता राघव चढ्ढा ने आरोप लगाया कि दिल्ली की जनता के हक में बनाई गई मधुकर गुप्ता की रिपोर्ट को केंद्र सरकार दबाकर बैठी है..चढ्ढा ने कहा, ‘केंद्र सरकार द्वारा गठित एक कमेटी की रिपोर्ट के कुछ अंश यह इशारा कर रहे हैं कि मोदी सरकार उस रिपोर्ट को जान-बूझ कर दबाकर बैठी है क्योंकि उस रिपोर्ट में दिल्ली की चुनी हुई केजरीवाल सरकार को ज्यादा अधिकार देने की बात कही गई है..आप प्रवक्ता के अनुसार रिपोर्ट में कहा गया है कि डीडीए आज की तारीख में सिर्फ एक प्रॉपर्टी डीलर की भूमिका में काम कर रहा है और वह दिल्ली की जनता के प्रति जवाबदेह भी नहीं है..
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।