इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज इयोन मोर्गन जनवरी में भारत दौरे पर वनडे टीम का नेतृत्व करेंगे। मोर्गन सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश दौरे पर नहीं गए थे। इंग्लैंड टीम के सहायक कोच पॉल फारब्रेस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। फारब्रेस ने कहा, श्निश्चित रूप से भारत दौरे पर मोर्गन वनडे टीम के कप्तान होंगे। वहां पर वे ही टीम की अगुवाई करेंगे। भारत दौरे पर वह कप्तान बनने के हकदार हैं।श् फारब्रेस उन लोगों में शामिल है जिन्होंने मार्गन और सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स के बांग्लादेश दौरे पर न जाने पर निराशा व्यक्त की थी। ये दोनों खिलाड़ी अब भारत दौरे पर वापसी कर सकते हैं और फारब्रेस का मानना है कि उन्हें टीम में शामिल करने को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। सहायक कोच ने उम्मीद जताई कि जोस बटलर अपने इस फॉर्म को आगे भी जारी रखेंगे। इंग्लैंड को भारत के खिलाफ पांच टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। वनडे सीरीज 15 से 22 जनवरी के बीच खेली जाएगी। 15 को पुणे, 19 को कटक और 22 को कोलकाता में वनडे मैच खेले जाएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।