सूरत में केजरीवाल की रैली आज
(India)
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गुजरात के चार दिनों के दौरे पर हैं। केजरीवाल आज सूरत में आयोजित एक रैली को संबोधित करेंगे। सूरत में पाटीदारों की अच्छी आबादी है। केजरीवाल की कोशिश पाटीदार वोटरों को आप की तरफ रिझाने की है। इस दौरान आम आदमी पार्टी 2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेने की भी घोषणा कर सकती है। इससे पहले केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि बीजेपी सुप्रीमो अमित शाह उनकी रैली में खलल डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह रैली उनकी नहीं बल्कि गुजरात के लोगों की है। इससे पहले केजरीवाल के गुजरात दौरे के बीच उनके खिलाफ लोगों ने बैनर-पोस्टर के जरिए विरोध दर्ज कराया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।