हैदराबाद में आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की होने जा रही बैठक में आगामी चुनाव का ब्लू प्रिंट तैयार करना सबसे अहम मुद्दा होगा। 21 से 23 अक्टूबर तक होने वाली इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत से लेकर देश भर के सभी पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। बैठक में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और संगठन महामंत्री राम लाल भी शामिल होंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में होने वाले चुनावों के मद्देनजर जरूरी फेरबदल पर विचार की संभावना है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।