पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जवानों के खून की दलाली करने का आरोप लगाने बाद अब जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने भी प्रधानमंत्री मोदी पर ऐसे ही गंभीर आरोप लगाए हैं। फारूक ने प्रधानमंत्री मोदी पर सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ लोग चुनाव जीतने के लिए फौजियों तक का खून बेचना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि फौजी किसी हुकूमत का नहीं, वह हिन्दुस्तान का है। अब्दुल्ला ने अटल बिहारी वाजपेयी का हवाला देते हुए कहा कि दोस्त बदले जा सकते हैं, लेकिन पड़ोसी बदले नहीं जा सकते।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।