समाजवादी पार्टी में सीएम चेहरे को लेकर चल रही अटकलों के बीच पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा है कि इसमें कोई शक नहीं है कि अगर 2017 में पार्टी यूपी विधान सभा चुनाव जीतती है, तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही होंगे। सपा जिलाध्यक्षों की बैठक में शिवपाल ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए उन्हें जो कुछ करना पड़ेगा, वो करने को तैयार हैं. अखिलेश से जंग के बीच शिवपाल यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वे पार्टी की मजबूती के लिए इस्तीफा देने को भी तैयार हैं. उन्होंने कहा, ‘अगर आप लोग कहें तो मैं स्टैंप पेपर पर लिख कर दे सकता हूं या इस्तीफा भी देने को तैयार हूं.’
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।