रामगोपाल ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को चिट्ठी लिखी है. इसमें रामगोपाल ने लिखा है- ‘वक्त आ गया है कि कार्यकर्ता अखिलेश के साथ रहें. अखिलेश को हराने की साजिश हो रही है. मध्यस्थता करने वाले ही पार्टी को दिगभ्रमित कर रहे हैं. विरोधियों की सोच नकारात्मक है.श्रामगोपाल ने पत्र में लिखा है- श्आगे बढ़ो हम सब अखिलेश के साथ हैं. अब जरूरत है कि हमलोग मिलकर अखिलेश यादव की विकास रथ यात्रा को सफल बनाएं. यदि सभी कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं तो आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश की अगुवाई में पार्टी की जीत तय है. सपा के सीनियर नेता ने कहा कि श्जो लोग अखिलेश का विरोध करेंगे, वे नहीं जीत पाएंगे. सच्चाई तो यह है कि सुलह की बात करने वाले बेइमान हैं और यही लोग पार्टी को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं.श्गौरतलब है कि अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व कद्दावर मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बीच चल रहा विवाद अब चरम की ओर बढ़ता दिख रहा है.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।