शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर पाकिस्तान पर बड़ा हमला बोला है. ठाकरे ने कहा कि अगर पाकिस्तान एक सर्जिकल स्ट्राइक से नहीं सुधरता है तो उस पर हमला कर कब्जा करो. ठाकरे ने गोवा में एक कार्यक्रम के दौरान ये बात कही. शिवसेना प्रमुख ने कहा कि ये अच्छी बात है कि भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक की, लेकिन उसके बाद सीमा पार से 30 बार से ज्यादा फायरिंग हो चुकी है. उद्धव ने इसके साथ ही कहा कि रक्षा मंत्री को सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय नहीं लेना चाहिए. सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।