तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को भारतीय टीम से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। इस हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा है कि मेजबान टीम के खिलाफ जीत या तो बल्लेबाज विराट कोहली को आउट करके मिल सकती है या बोर्ड पर ज्यादा रन जोड़कर। मैच के बाद निराश कीवी कप्तान ने कहा श्मैच हारना हमारे लिए बहुत ही निराशाजनक है। लेकिन एक बात तो साफ है कि मैच तभी जीता जा सकता था जब हम या तो विराट को आउट कर पाते या बोर्ड पर काफी ज्यादा रन बटोरते। मैच में भारतीय बल्लेबाज विराट को जीवनदान मिला था और उसके बाद उन्होंने नाबाद 154 रन की मैन ऑफ द मैच पारी खेलकर भारत को एकतरफा अंदाज में जीत दिला दी। विलियमसन ने कहा श्हमने मध्यओवरों में जो विकेट गंवाए वह अच्छा नहीं था क्योंकि उस स्तर पर हम कुछ मजबूत दिख रहे थे। हमारे निचले क्रम के बल्लेबाजों ने अच्छा खेला। जिम्मी नीशम और मैट हैनरी ने कमाल की पारियां खेली। उन्होंने कहा श्एक समय जब हमने 160 रन पर तीन विकेट गंवाए थे तो लगा कि हम अच्छी स्थिति में हैं, लेकिन फिर मध्य में हमने बहुत विकेट गंवा दिए। हालांकि हम 280 तक स्कोर बनाकर खुश थे लेकिन बाद में लगा कि हमें कुछ और रनों की जरूरत थी।श्
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।