उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े सियासी परिवार और सत्ताधारी पार्टी सपा में जारी घमासान पर मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि परिवार एक है, पार्टी एक है। लोहिया के रास्ते पर चलूंगा। गांव-गांव जाकर संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि वे अब रामगोपाल यादव की बात को महत्व नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग साजिश कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बहुमत के बाद ही सीएम का फैसला होगा। प्रेंस कांफ्रेंस में शिवपाल सिंह यादव मौजूद रहे लेकिन सीएम अखिलेश यादव मौजूद नहीं रहे। इससे पहले शिवपाल यादव ने मंगलवार को कहा कि पार्टी में सबकुछ ठीक चल रहा है। नेताजी जो कुछ कहेंगे, वह वही करेंगे। वहीं, उनके मंत्रिमंडल में वापसी पर लोक निर्माण विभाग का पेंच फंसा हुआ है। वहीं खबर है कि मुलायम पार्टी के सीनियर नेता बेनी प्रसाद वर्मा को बड़ी भूमिका दे सकते हैं। बेनी प्रसाद वर्मा सपा से राज्यसभा मेंबर हैं। उनको रामगोपाल यादव की जगह संगठन में लाया जा सकता है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव मंगलवार सुबह पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां पर समर्थकों ने नारेबाजी की। शिवपाल ने कहा कि उनको तो बस नेताजी का आदेश मानना है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।