हमेशा मुसलमान ही जेल तोड़कर क्यों भागते हैं-दिग्विजय
(India)
भोपाल की सेंट्रल जेल से फरार हुए सिमी के 8 आतंकियों के एनकाउंटर पर राजनीति रुकने का नाम नहीं ले रही है. कांग्रेस के दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए कहा है कि हमेशा मुसलमान ही जेल तोड़कर क्यों भागते हैं, हिंदू क्यों नहीं. दिग्विजय सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एनआईए से जांच कराई जानी चाहिए. हमेशा मुसलमान ही जेल तोड़कर क्यों भागते हैं, क्या समस्या है, इसकी भी जांच होनी चाहिए.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।