अखिलेश यादव की रथयात्रा आज
(India)
यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की आज से शुरू हो रही रथयात्रा के मद्देनजर रूट पर पड़ने वाले सभी स्कूल और कॉलेज गुरुवार को बंद रहेंगे. इस बारे में लखनऊ के डीएम ने आदेश जारी किया है. 3 नवंबर से शुरू हो रही अखिलेश की रथयात्रा प्रदेश की राजधानी के कई इलाकों से गुजरेगी. इसके मद्देनजर प्रशासन ने सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का फरमान जारी किया है. लखनऊ के ला-मार्टेनिर ग्राउंड से सीएम अखिलेश यादव अपनी रथयात्रा की शुरुआत करेंगे. अखिलेश की ये रैली 3 नवंबर को लखनऊ के अलग-अलग इलाकों से होकर उन्नाव तक जाएगी. फिर वापस लखनऊ आ जाएगी क्योंकि अखिलेश यादव को 5 नवंबर को पार्टी के रजत जयंती कार्यक्रम में भी हिस्सा लेना है. रथ यात्रा की तैयारियों का आलम ये है कि पूरा शहर अखिलेश यादव की यात्रा के बैनर पोस्टरों से पट चुका है. पूरे शहर में सिर्फ अखिलेश और उनकी ये समाजवादी यात्रा के ही पोस्टर लगे हैं.....

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।