राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा है कि पीएम मोदी तानाशाह की तरह सरकार चला रहे हैं. यह देश के लिए खतरनाक है. उन्होंने बुधवार को दिल्ली में आत्महत्या करने वाले पूर्व सैनिक को देखने गये कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को हिरासत में लेने को आपातकाल से भी खतरनाक बताया. पूर्व सैनिकों को एक रेंक एक पेंशन देने के मामले में पीएम नरेंद्र मोदी की घोषणा के बारे में उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक राम कृष्ण ग्रेवाल की आत्महत्या उनके इस घोषणा का पर्दाफाश कर दिया है. वहीं वैशाली जिले के महुआ के चखाजे गांव में शहीद राजीव राय उर्फ टुनटुन राय को श्रद्धांजलि देने पहुंचे लालू ने कहा कि कश्मीर की जो वर्तमान स्थिति है उस पर केंद्र सरकार ठोस निर्णय ले. साथ ही पाकिस्तान को करारा जवाब दें. उन्होंने कहा कि बिहार के जितने भी सैनिक शहीद हुए हैं. उनके परिजनों को हमारी पार्टी दो-दो लाख रुपये सहायता स्वरूप देगी....
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।