सहारनपुर में भाजपा की रैली आज
(India)
उत्तर प्रदेश में मिशन 2017 की शुरुआत के लिए सहारनपुर में होने वाली भाजपा की परिवर्तन रैली में शामिल होने के लिए सवेरे से ही भीड़ जुट रही है। रैली स्थल महाराज सिंह कॉलेज में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कुछ ही देर में रैली में पहुंचने वाले है। इससे पहले रैली को लेकर मुसलिम समाज का उत्साह भी भाजपा को राहत देने वाला है। रैली में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में मुसलिम समाज के लोग भी जुटे हैं। वे मोदी और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।