लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में समाजवादी पार्टी रजत जयंती समारोह मना रही है। मुलायम, अखिलेश, शिवपाल समेत पार्टी के दिग्गज और बाहर से आए कद्दावर नेता मंच पर मौजूद हैं। शिवपाल ने इस मौके पर कहा कि नेताजी की मेहनत और संघर्ष के कारण ही पार्टी तीन बार सत्ता में आई। उन्होंने कहा, मेरा कितना भी अपमान कर लेना। कितनी भी बार बर्खास्त कर लेना। मुझे मुख्यमंत्री कभी नहीं बनना। अखिलेश यादव मुझसे जितना प्यार मांगोगे देने के लिए तैयार हूँ। खून भी देने को तैयार हूँ। उन्होंने कहा, मेरे विभागों में आपसे कम अच्छा काम नहीं हुआ है। हम लोगों के बीच में कुछ घुसपैठिये घुस गए हैं। अखिलेश यादव मेरा चाहे जितना अपमान कर लेना। में सब बर्दाश्त कर लूँगा। लेकिन नेता जी का अपमान मैं क्या पूरा प्रदेश और समाजबादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। शिवपाल ने कहा, कुछ लोग चापलूसी के बल पर सरकार में पूरा मजा लेते रहे। ऐसे लोग भाग्य से सब कुछ पा जाते हैं। पार्टी के बहुत से लोग उपेक्षित रह गए। मेरा काम सरकार में किसी से कम नहीं रहा। मेरे को सीएम बनने की कोई इच्छा नहीं है। चाहे मेरा कितना ही अपमान क्यों न हो, चाहे मेरे को बर्खास्त कर दिया जाये पर मैं नेता जी का अपमान सहन नहीं करूँगा। कुछ भी मांग लो मै उफ तक नहीं करूँगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।