दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की तरह, मोदी सरकार भी पुलिस के पीछे छिपकर अत्याचार कर रही है। उन्होंने ट्वीट किया- ”जाहिर है कि पुलिस खुद नहीं करती, अपने आकाओं के आदेश मानती है। पहले कांग्रेस ने पुलिस के पीछे छुपकर अत्याचार किए, अब मोदी जी वही कर रहे हैं।” जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के 23 दिन से लापता छात्र, नजीब अहमद का पता लगाने के लिए उसके परिजनों और जेएनयू स्टूडेंट्स ने इंडिया गेट पर प्रदर्शन किया था। जिसमें दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जबर्दस्ती खींचकर हिरासत में लिया, नजीब की मां से भी बदसलूकी हुई। केजरीवाल ने इस पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”नजीब, जो 23 दिन से लापता है, उसकी माँ को दिल्ली पुलिस घसीटते हुए। कुछ दिन पहले, मृत राम किशन के बेटों को पीटा था। मोदी जी, बहुत हाए लगेगी।” अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए ट्वीट किया, ”आप जितना युवाओं को रोकोगे, वो उतना ही और भड़केंगे। मैंने कई बार समझाया है- मोदी जी, युवाओं से पंगा मत लो।”
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।