सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके साफ किया कि आने वाले चुनावों में गठबंधन नहीं करेंगे, सिर्फ सपा में विलय का रास्ता ही खुला है। मोदी सरकार के 500 रुपये और 1000 रुपये के बैन को लेकर मुलायम ने कहा कि हम नोटबंदी के फैसले के साथ हैं, लेकिन हफ्ते या 10 दिन की राहत मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में अराजकता का माहौल चल रहा है। मुलायम ने आरोप लगाया कि बीजेपी को सिर्फ चुनाव दिख रहा है, हम काले धन के खिलाफ हैं और नहीं चाहते कि कालेधन का इस्तेमाल चुनावों में हो।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।