‘जनता एक दिन सर्जिकल स्ट्राइक करेगी’
(India)

नोटबंदी के फैसले पर शिवसेना पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उसे अस्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से नाराज हैं। शिवसेना एनडीए का बीजेपी के बाद दूसरा सबसे बड़ा दल है। ठाकरे ने कहा कि जनता त्रस्त है। पीएम स्विस बैंकों में रखे काले धन को लाने के बजाय जापान चले गए हैं। अगर यूं ही चलता रहा तो जनता एक दिन सर्जिकल स्ट्राइक करेगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।