नोटबंदी को ममता ने सर्जिकल अराजकता करार दिया
(India)
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पुराने बड़े नोटों को बाजार से वापस लिए जाने के फैसले पर एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला करते हुए इसे सर्जिकल अराजकता करार दिया। वहीं, ममता ने यह भी कहा कि सीपीएम के साथ भले ही उनकी पार्टी के वैचारिक मतभेद हों, लेकिन वह नोटबंदी के खिलाफ इसके साथ काम करने को भी तैयार हैं। उनकी धुर-विरोधी पार्टी के साथ काम करने इच्छा जताए जाने के उनके इस फैसले को आश्चर्य के साथ देखा जा रहा है। ममता ने कहा कि सीपीआई(एम) के साथ भले ही हमारे वैचारिक मतभेद हों, लेकिन हम देश को बचाने के लिए सीपीएम, कांग्रेस, एसपी, बीएसपी के लिए साथ काम करने को तैयार हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।