कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं से बड़े नोट बंद किए जाने के कारण नोट बदलने के लिए बैंकों और एटीएम मशीनों के आगे कतारबद्ध खड़ी परेशान जनता की मदद करने का आह्वान किया। राहुल ने ट्वीट किए विडियो में कहा, सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं से मेरी अपील है कि यह बहुत कठिन समय है, पूरा देश बैंक ब्रांच के सामने खडा है। महिला, बुजुर्ग, युवा, किसान और मजदूर सब एकसाथ कतारों में खड़े हैं। यह कठिन समय है और उन्हें हमारी मदद की जरूरत है। उन्होंने कहा, कि बैंक और एटीएम के सामने जहां भी लाइन दिखाई दे, उनकी मदद कीजिए, पानी देने का काम कीजिए, फॉर्म भरने में मदद का काम कीजिए, कमजोर लोगों को हमारी जरूरत है। सरकार द्वारा मंगलवार को 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों को अवैध घोषित किए जाने के बाद राहुल शुक्रवार को खुद 4000 रुपये बदलवाने बैंक आए थे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।