सबसे पहले बैंकों की लाइनों को छोटा किया जाए-राहुल
(India)

नोटबंदी पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार से मांग की है कि सबसे पहले बैंकों की लाइनों को छोटा किया जाए। मुंबई पहुंचे राहुल ने मीडिया से बातचीत में कहा- इस मुद्दे पर अपोजिशन एकजुट है। इस कदम से गरीबों को परेशानी हुई है। ये प्रॉब्लम जल्द खत्म होना चाहिए। बीजेपी नेताओं के पास नए नोट नजर आ रहे हैं। इसमें घोटाला नजर आ रहा है। ब्लैकमनी पर सरकार के साथ लेकिन लोगों की परेशानी खत्म करें। राहुल ने कहा, “ब्लैकमनी पर हम सरकार के साथ हैं। लेकिन सरकार बड़े लोगों के खिलाफ कुछ नहीं कर रही हैं। पीएम ने अपने चार पांच लोगों को भी नहीं बताया। फाइनेंस मिनिस्टर को भी शायद पता नहीं था। राहुल ने कहा “आप डिसीजन जरूर लें लेकिन ये तो सोचें कि इसकी प्लानिंग कैसे करें।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।