मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निश्चय यात्रा के दूसरे चरण में आज से मिथिलांचल के तीन जिलों का दौरा करेंगे। यह यात्रा 16 नवंबर से शुरू होकर 18 नवंबर तक चलेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शराबबंदी को लेकर आयोजित होने वाली चेतना सभा को भी संबोधित करेंगे। निश्चय यात्रा के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिथिलांचल के मधुबनी दरभंगा और समस्तीपुर का दौरा करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न सेवा केंद्रों का जायजा लेने के साथ ही शराबबंदी के प्रति लोगों के बीच चेतनासभा भी करेंगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।